Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

कृत्रिम वस्त्र आपके शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं? How synthetics damage you body

क्या कृत्रिम रेशों से बने हुए वस्त्र आप को नुकसान पहुंचाते हैं? 81% वस्त्र आज कृत्रिम रेशे से बनते हैं। जिसमें पॉलिस्टर, नायलॉन और ऐक्रेलिक मुख्य हैं। क्या ऐसे वस्त्र आपके शरीर के लिए अच्छे होते हैं? कि यह वस्त्र पहनने से आपके शरीर में विभिन्न रोग उत्पन्न होते हैं? यदि रोग उत्पन्न होते हैं तो कितने गहरे? क्या कृत्रिम वस्त्रों से आपको कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है? जानने के लिए नीचे दिया हुआ रिसर्च पेपर पढ़े और स्वयं निर्णय लें।  

कौनसे वस्त्र ज्यादा टिकाऊ हैं? | Are cotton clothes more durable?

सामान्य तौर पर यदि हम देखें तो सूती व कृत्रिम दोनों ही वस्त्र पर घर्षण का प्रभाव बराबर पड़ता है। पर देखने में तो यह आता है कि जहां सूती वस्त्र जल्दी फट जाते हैं वहां कृत्रिम वस्त्र बहुत दिनों तक टिकते हैं।  गौर करने की बात है कि घर्षण का प्रभाव तो बराबर पड़ता है। पर, कपड़ों को खींचकर फाड़ने, या रसायन की मदद से फाड़ने के परिणाम में बदलाव आ जाता है। यदि कृत्रिम रेशे के वस्त्रों को खींचकर फाड़ेगें, तो, सूती वस्त्र के मुकाबले कृत्रिम रेशे के वस्त्रों को फाड़ने में ज्यादा शक्ति लगेगी। रसायन डाल डाल कर, जैसे कि, साबुन के पानी में मिलाकर फिर फाड़ने की कोशिश करेंगे तब भी सूती वस्त्र जल्दी फट जाएगा। Tensile strength, tearing strength, abrasion resistance यह तीन अलग-अलग अर्थ को लिए हुए शब्द हैं। Tensile strength और tearing strength कृत्रिम वस्त्रों की ज्यादा हो सकती है। पर abrasion resistance नहीं। तो कपड़ों का घिसकर फटना, कृत्रिम व सूती वस्त्र दोनों में बराबर ही होता है।  इसका मतलब durability भी कृत्रिम वस्त्रों की एवं सूती वस्त्रों की बराबर ही होती है। नीचे दिया हुआ शोध इस बात का प्रतीक है। शो

ऊनी से भी ज्यादा गर्म यह वस्त्र! The truth about wool being warmer than cotton

तेज ठंड लग रही है तब आप कौन सा वस्त्र पहनना पसंद करेंगे? हम देखते हैं कि ज्यादातर कश्मीरी लोग या यूरोप के लोग ऊनी वस्त्र पहनते हैं।  वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनके यहां कपास पैदा नहीं होती है।  आप कश्मीरियों को या यूरोप वासियों को सूती वस्त्र दे दे, तो वे उसे ही पहनना पसंद करेंगे। ऐसा इस वजह से ही क्योंकि सूती वस्त्र ऊनी वस्त्र की तुलना में ज्यादा ठंड से बचाता है। विश्वास नहीं होता है न? नीचे दिया हुआ यह रिसर्च पेपर उपर्युक्त बात को साबित कर देता है।