सोने के गहने को साफ करने का घरेलू उपाय | How to clean gold ornaments in

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप सोने के जवाहरात व अंगूठी को कैसे साफ करें। महिलाएं अपने सोने को बहुत संभाल करके रखती हैं। संभाल कर के रखने की अवधि 10 से 30 वर्ष रहती है। इतने ज्यादा समय तक सोने को रखने पर वह मटमैला सा हो जाता है। धूल मिट्टी की वजह से सोने का चमकना कम भी हो जाता है। यदि आप पुनः सोने को साफ करके नया जैसा बनाना चाहते हैं तो आप यह पोस्ट पढ़ते रहें। मैं आपको अपने सोने की वस्तुओं को साफ करने का घरेलू उपाय बताऊंगा। क्योंकि यदि आप बाजार में सोना साफ करवाने के लिए जाते हैं तो बड़ी मुसीबत आती है।

एक तो जौहरी आपसे इस चीज के कुछ रुपए मांगेगा। दूसरा आपको डर रहेगा कि कहीं जौहरी इसमें से सोने के टुकड़े को काटकर अपने पास रख न ले।

How to clean gold ornaments in Hindi, remove stains from gold ring in Hindi, clean gold at home in Hindi, सोने जवाहरात को साफ करने के घरेलू तकनीक

इसलिए जरूरी है कि आप अपने सोने के गहनों को घर पर ही साफ करें।

सोने को साफ करने का तरीक़ा | How to clean gold in Hindi

सामग्री: सोडा, हल्दी, गर्म पानी सोने को साफ करने की विधि:

१) 500ml पानी लेकर उसे उबाल लें २) इसमें दो चम्मच सोडा और आधी चम्मच हल्दी मिला दें ३) इसमें 5 मिनट तक सोने के जवाहरात व अंगूठी को डुबा कर रखें ४) 5 मिनट बाद पतले रेशे के brush से आराम-आराम से सोने को साफ करें। ५) पूरे गहने साफ करने के पश्चात इस पानी को छान लें, जिससे आप आश्वस्त हो जाएं कि पानी में अब कोई सोने का टुकड़ा नहीं रह गया है। इस पानी को आप अपने घर में लगे हुए पौधों को दे सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद आप पाएंगे कि आपके सोने के आभूषण फिर से नए जैसे चमकने लगे हैं। धन्यवाद।

Comments