चरैवेति चरैवेति पूर्ण श्लोक | Charaiveti
चरैवेति-चरैवेति
Charaivetti Charaivetti meaning
चरैवेति चरैवेति का अर्थ है: चलते रहो चलते रहो।
यह नीति अकेले मनुष्यों के लिए नहीं है। यह नीति अन्य जीवों के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। एक चींटी को हम कैसे बचाते हैं? यह देखकर कि वह चल रही है। मानो कि वह एक जगह पर रुकी हुई है तो हम उसको समझ ही नहीं पाएंगे कि वह चींटी है। इसलिए कहा है चरैवेति चरैवेति।
फिर भी क्योंकि हम मनुष्य है तो हमें उसे चींटी को बचाना ही चाहिए। तब भी चरैवेति चरैवेति इसका अर्थ यही हुआ की चलते रहने से आपकी जान भी बची रहेगी।
यह एक वैदिक सूक्ति का हिस्सा है।
यशपाल जैन की निबंध
निराशा से हाथ-पर-हाथ रखकर बैठना हार को बुलावा देना है। गतिहीनता मौत का नाम है। कहावत है-गतिशील पत्थर पर काई नही लगती। काम मे आने वाले लोहे पर जंग नही लगती। यह बात सोलहों आने सही है। रूका पानी सड़ जाता है। मेहनत से बचने वाला आदमी निकम्मा हो जाता है।
वेदों मे एक बड़ा सुन्दर गीत है-‘चरैवेति-चरैवेति’। इसका मतलब होता है—चलते रहो, चलते रहो। गीत मे कहा गया है, "जो आदमी चलता रहता है, उसकी जांघों मे फूल फूलते है, उसकी आत्मा मे फल लगते है।…बैठे हुए आदमी का सौभाग्य पडा रहता है ओर उठकर चलने वाले का सौभाग्य चल पड़ता है। इसलिए चलते रहो, चलते रहो।"
गीतकार आगे कहता है, "चलता हुआ आदमी ही मधु पाता है, मीठे फल चखता है। सूरज की मेहनत को देखो, जो हमेशा चलता रहता है, कभी आलस नही करता। इसलिए चलते रहो, चलते रहो।
आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन है आलस। वह हर घड़ी दांव देखता हैं। आदमी का मन जहां ढीला पड़ा कि वह आकर उसको दबोच लेता है। आलसी आदमी हमेशा हैरान रहता है। उसके सामने काम करने को पड़े रहते है और वह इस उलझन मे रहता है कि उन्हे कैसे निबटायें। काम पूरे नहीं होते तो वह तरह-तरह के बहाने खोजता है। उसमें बहुत-से दुर्गुण पैदा हो जाते है। इसलिए बुद्धिमान आदमी आलस को कभी पास नही फटकने देते।
गांधीजी आगा खां महल से छूटकर आये थे। उन्हें कस्तूरबा ट्रस्ट का विधान बनाया था। उन्होने एक साथी से कहा कि सवेरे प्रार्थना के समय वह उन्हें याद दिला दें। अगले दिन जब सब प्रार्थना के लिए इकट्ठे हुए तो उन सज्जन ने गांधीजी को याद दिलानी चाही, लेकिन वह कुछ कहे कि उससे पहले ही गांधीजी ने विधान निकालकर सामने रख दिया। बोले, "तुमसे मैने याद दिलाने को कहा था, पर बाद मे मुझे लगा कि भगवान दिन का काम देते है तो उसे करने की शक्ति भी देते है। यदि हम उस काम को उसी दिन नही कर डालते तो भगवान की दी हुई शक्ति का पूरा उपयोग नही करते। यही सोचकर मै रात को बैठ गया और विधान को पूरा करके सोया।"
गांधीजी ने अकेले इतना काम किया, उसका रहस्य यही था कि उन्होने आलस को हमेशा दूर रखा। जिस समय जो काम करना था, उसी समय उसे पूरा किया।
प्रकृति हर घड़ी अपने काम करती रहती है। जरा सोचिए, सूरज आलस करके थोड़ी देर को सो जाय तो क्या होगा? दुनिया मे हाहाकार मच जायेगा। हवा एक पल को रूक जाय तो इस धरती पर कोई भी जीता बचेगा? समय पर वर्षा न हो तो सूखा पड़ जायेगा ओर लोग भूखों मर जायेंगें।
उद्योग सफलता की कुंजी है। मिस्र के पिरामिडों का देखकर हम आज भी अचरज करते है। चीन की दीवार को देखकर दांतो तले उँगली दबाते है। तेनजिंग के एवरेस्ट की चोटी पर चढने की बात याद करके रोमांच हो आता है। ये काम कैसे हुए? बराबर मेहनत करने से। यदि आदमी परिश्रम से बचता तो दुनिया का पता कैसे चलता? समुद्र कैसे पार होते? पहाड़ो की चोटियों पर लोग कैसे पहुँचते? दुनिया के हर क्षेत्र मे आज जो चमत्कार दिखाई देते है, वे कहाँ से होते?
अंग्रेजी मे कहावत है-"रोम एक दिन मे नही बन गया था।" हिन्दी मे भी हम कहा करते है-"हथेली पर सरसो नही जमती।" बडे-बडे कामों के पूरा होने मे समय लगता ही है। अंग्रेज़ी के विश्वकोश को पूरा करने मे वैब्सटर को छब्बीस साल लगे। टॉल्स्टॉय ने अपना सुप्रसिद्ध उपन्यास ‘युद्ध और शान्ति’ सात बरस मे पूरा किया। इतिहासकार गिबन को अपने रोम साम्राज्य के पतन की रचना मे बीस वर्ष लगे। जार्ज स्टीफेंसन रेलगाड़ी का सुधार करने मे पन्द्रह बरस जुटा रहा। शरीर की रक्त-संचालन क्रिया का पता लगाने मे हारवे के आठ वर्ष खर्च हुए। बड़े कामों के लिए बड़ी साधना की जरूरत होती है। जितना गुड़ डालोगे, उतना ही मीठा होगा, यह कहावत बिल्कुल सही है।
-यशपाल जैन
चरैवेति-चरैवेति विवरण
"चरैवेति-चरैवेति" एक संस्कृत वाक्यांश है, जिसका अर्थ है "चलते रहो, चलते रहो"। यह जीवन में सतत गतिशीलता, कर्म और प्रयास की निरंतरता का प्रतीक है।
पौराणिक संदर्भ:
यह वाक्यांश अथर्ववेद में मिलता है और ऋषियों के ज्ञान की परंपरा से जुड़ा है।
महाभारत में भी इस विचार को दर्शाया गया है कि जीवन में ठहराव नहीं होना चाहिए, हमें निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
आधुनिक अर्थ और प्रेरणा:
संघर्ष और प्रयास: जीवन में कभी भी रुकना नहीं चाहिए, चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ।
सीखते रहना: ज्ञान और अनुभव प्राप्त करने की प्रक्रिया हमेशा जारी रहनी चाहिए।
परिवर्तन को अपनाना: जीवन में स्थिरता नहीं, बल्कि सतत विकास और परिवर्तन ही सफलता की कुंजी है।
"चरैवेति-चरैवेति" हमें सिखाता है कि जीवन एक यात्रा है, और हमें बिना रुके आगे बढ़ते रहना चाहिए।
Comments
Post a Comment