सीजर शावेज़ कौन था?
हिंदी में ये सीज़र शावेज़/सीजर चावेज़/सेसर शावेज़/सीजर छेव्स इत्यादि नामों से पुकारे जाते हैं।
सीजर शावेज़ का जन्म १९२७ में एरीजोना अमेरिका में हुआ था। जवानी में गांधी जी की आत्मकथा पढ़कर वे गांधी जी बहुत प्रभावित हुए।महात्मा गांधी जी से प्रभावित होकर सीजर शावेज़ अमेरिका के कारीगर एवं मजदूर नेता बने। वे अमेरिका के कृषि श्रमिक आयोजन समिति के संस्थापक भी थे।
सीजर शावेज़ के नेतृत्व में सन् १९६५ डेलानो अमेरिका का अहिंसक अंगूर हड़ताल बड़ा प्रसिद्ध है। सीजर शावेज़ कीटनाशक के विरोधी भी थे। वे ऑर्गेनिक फार्मिंग या जैविक खेती पर विश्वास रखते थे।
अमेरिकी किसानों को गांधी का सत्याग्रह सिखाने वाले सीजर शावेज की कहानी बड़ी ही रोचक है।
सन् १९९३ में एरीजोना अमेरिका में सीजर शावेज़ की मृत्यु हो गई।
Comments
Post a Comment