क्या ऊनी कपड़े सचमुच में सर्दियों में गर्मी प्रदान करते हैं? - एक भ्रान्ति | Is Wool warmer than Cotton
आप लोग सोचेंगे कि यह भी कोई सवाल हुआ क्या। ठंड में जो कपड़े हम पहनते हैं, वही हमें सबसे अधिक गरमाहट देते होंगे।
ठंड में हम क्या पहनते हैं? ऊन से निर्मित कपड़े। तो वे ही हमें सबसे अधिक गरमाहट देते होंगे। वे ही हमें ठंड से बचाते होंगे। पर आपका ऐसा मानना गलत है।
फिर आप सोचेंगे कि हमारे आसपास के लोग पागल हैं क्या, जो ठंड के दिनों में ऊनी कपड़े पहनते हैं। आप पागल हैं नहीं, पर आपको पागल बनाया जरूर जाता है।
एक वैज्ञानिक शोध पत्र द्वारा यह पता लगता है कि ठंड बचाने के मामले में, सभी कपड़ों में सबसे पीछे जो कपड़े हैं, वे यह ऊनी कपड़े ही हैं।
मै आपको यह शोध समझाना चाहता हूं। इस शोध में शोधकर्ता ने तीन मोजे लिए।
१) शुद्ध कपास से बना हुआ
२) शुद्ध पॉलिस्टर से बना हुआ
३) शुद्ध ऊन से बना हुआ
फिर शोधकर्ता ने गर्म पानी लिया, और इसको तीन बर्तनो में उड़ेला। इन तीनों बर्तनों को उपर्युक्त तीन मोजे में रखा।
लगभग आधा घंटे तक इसको ऐसे ही खुले में छोड़ा। आधा घंटे बाद मोजों में रखे बर्तनों को निकाल कर, उसमें रखें गर्म पानी का तापमान नापा गया। क्या आप सोच सकते हैं कि यहां क्या बदलाव घटा होगा?
गरम पानी को कुछ देर तक ऐसा रखने में, पानी का तापमान तो कम हुआ ही होगा। पर यह किस प्रकार हुआ होगा, क्या आप बता सकते हैं? तीनों में से सबसे अधिक कौन से बर्तन में तापमान की गिरावट हुई है?
आप कहेंगे कि ऊन तो सबसे अधिक गर्मी देता है, तो ऊन में रखा हुआ बर्तन ही सबसे कम ठंडा हुआ होगा। पर आप यहां गलत हैं। खोज से यह मालूम हुआ कि सबसे ज्यादा ठंडा ऊन में रखा हुआ बर्तन ही हुआ है।
यदि आपको मेरी बात पर विश्वास नहीं हो रहा है तो जिस खोज पत्र कि मैं बात कर रहा हूं वह नीचे दिया गया है। आप इसे पढ़ सकते हैं।
यह सब सुनकर आप को अविश्वसनीय प्रतीत हो रहा होगा। आप सोच रहे होंगे कि अभी तक तो मेरे ऊनी वस्त्र अच्छी-खासी ठंड बचा लेते थे। असली बात यह है कि जितने मोटे आप ऊनी वस्त्र पहनते हैं, उतने ही मोटे हैं यदि आप कपास के वस्त्र पहनेंगे, तो ज्यादा ठंड बचेगी।
फिर आप सोचेंगे कि ऊनी वस्त्र पहनने में आखिर दिक्कत क्या है।
क्या आपको पता है कि भेड़ के शरीर से जब हम ऊन निकालते हैं तो उसको कितना कष्ट होता होगा। ऊन निकालते समय उसके शरीर पर घाव आ जाते हैं, और ऊन निकालने के बाद क्या उस भेड़ को ठंड नहीं लगती होगी?
दूसरा, आपको क्या लगता है कि ऊन निकालने के बाद भेड़ का क्या होता होगा? उसको बूचड़खाने में ढकेल दिया जाता है जहां उसको कष्टदायक मौत का सामना करना पड़ता है।
अब आपको क्या लगता है, क्या आपको ऊनी वस्त्र पहनने चाहिए?
अब आप सोचते होंगे कि यह ऊनी वस्त्र पहनने का प्रचलन क्यों है। यह इस वजह से है क्योंकि, जिन देशों में ऊन के सिवाय कोई और वस्तु वस्त्र बनाने के लिए काम में नहीं आ सकती है, उसमें वे ऊन से ही काम ले लेते हैं।
पर हमारे भारत देश में तो हो कपास भारी मात्रा में उपलब्ध है। आपको यह पता है कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा कपास हमारे भारत में ही उत्पादित होता है? फिर हमें ऊनी वस्त्र पहनने की क्या आवश्यकता है?
चूंकि ऊनी वस्त्र इतनी ठंडी भी नहीं बचाता है जितना कपास का वस्त्र बचाता है, तो आज ही हमें यह प्रण ले लेना चाहिए कि हम ऊनी वस्त्रों का अपने पहनावे में इस्तेमाल नहीं करेंगे।
धन्यवाद।
Comments
Post a Comment